Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रणथंभौर रोड़ पर हुई फायरिंग के आरोपी महेंद्र को किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने रणथंभौर रोड़ पर गत 9 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। कोतवाली थाना पुलिस ने फायरिंग के आरोपी महेन्द्र उर्फ ब्लीच पुत्र महावर मीना निवासी आटून कलां सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने गत 9 अगस्त को रणथंभौर रोड़ पर आतिफ जुबेर पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे अपराधी महेन्द्र उर्फ ब्लीच पुत्र महावर मीना निवासी आटून कलां सवाई माधोपुर को जयपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

घटना का विवरण:-

 

उल्लेखनीय है कि गत 9 अगस्त को आतिफ जुबेर पुत्र अब्दुल कलाम निवासी दोबड़ा कलां सूरवाल हाल चकचेनपुरा अपने दो साथियों अमित एवं राहुल प्रजापत के साथ मोटर साइकिल से रणथंभौर में शिल्पग्राम में चाय की दुकान पर चाय पीने आये हुए था। उसी समय दो मोटर साइकिल पर महेंद्र, अंकेश करमोदा, अभिषेक लोढ़ा नीरज, तिलक एवं 7-8 आदमी आये। जिसमें से अब्दुल को महेंद्र, नीरज एवं तिलक तीनों ने मिलकर गोली मार दी। घटना पर हत्या का प्रकरण कोतवाली थाने पर दर्ज किया गया था। फायरिंग की घटना दोनों पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई थी।

 

 

Police arrested Mahendra for firing on Ranthambore road

 

 

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन:-

 

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा के निर्देशानुसार वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चंपावत के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास किये थे।

 

इस तरह दबोचा आरोपी को:-

मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार अपराधी महेंद्र उर्फ ब्लीच को जयपुर से राउड उप करने में सफलता प्राप्त की है। टीम द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी के लिए नई दिल्ली, उदयपुर, जयपुर, देहरादून आदि स्थानों पर दबिशें दी गई थी। अन्य आरोपियों की अभी तलाश जारी है। आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कोतवाली चन्द्रभान सिंह, राजेन्द्र गिरी एसआई प्रभारी चौकी गणेशधाम, अजित मेगा एएसआई सायबर सेल, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल एवं बनवारी कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !