Sunday , 8 March 2026
Breaking News

72 सीढ़ी स्कूल में हुए दो प्रिंसिपल, राजेन्द्र साहू ने ट्रिब्यूनल के स्थगन आदेश से किया कार्यग्रहण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर 72 सीढ़ी स्कूल में दो प्रधानाचार्य विद्यालय का संचालन करेंगे। एक दिन के प्रधानाचार्य रहे राजेन्द्र साहू ने आज पुनः कोर्ट के आदेश से प्रधानाचार्य के रूप में कार्य ग्रहण कर लिया है। अब 72 सीढ़ी स्कूल में दो प्रिंसिपल हो गए है। उल्लेखनीय है कि गत 8 अगस्त को राजेन्द्र साहू ने स्थानांतरण पर सवाई माधोपुर 72 सीढ़ी स्कूल में कार्यग्रहण किया था। लेकिन उसके अगले दिन ही साहू का तबादला निरस्त कर प्रिंसिपल नीरज भास्कर को यथावत रख दिया गया था। साहू ने इस आदेश के विरुद्ध राजस्थान सिविल सर्विस अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील की, जहां से ट्रिब्यूनल ने उन्हें स्थगन दे दिया।

 

two principals in 72 Sidi school sawai madhopur

 

स्थगन के बाद बुधवार को साहू ने एक बार फिर 72 सीढ़ी विद्यालय में प्रिंसिपल के रूप में कार्यग्रहण किया। अब विद्यालय में नीरज भास्कर एवं राजेन्द्र साहू दोनों प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हो गए हैं। इसी तरह सरकारी गफलती आदेशों के चलते सवाई माधोपुर में दो जिला परिवहन अधिकारी काम कर रहे थे। एक सरकारी आदेश से तो दूसरा कोर्ट के आदेश से डीटीओ का काम देख रहे थे। बाद में पीआर जाट को बूंदी भेज दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !