Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हादसों को न्यौता देते सड़क पर लगे अवैध बजरी के ढ़ेर 

सवाई माधोपुर जिले के अंतर्गत बौंली थाना क्षेत्र में कोर्ट की रोक के बाद भी अवैध बजरी खनन एवं परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। बजरी खनन माफिया भी अब बेखौफ नजर आते हुए दिखाई देते  है। बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी के सैकड़ों टन ढ़ेर लगे हैं। यह अवैध बजरी का स्टॉक नेशनल हाईवे, चारागाह भूमि एवं खातेदारी भूमि पर है। इसके बावजूद भी खनन विभाग, राजस्व एवं पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करते दिखाई देते है।

 

मशीनों से खोदी जा रही है गहरी खाइयां:-

बनास नदी चरागाह में से मशीनों के द्वारा गहरी खाइयां खोदी दी है। बजरी माफियाओं ने खाइयां खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध बजरी का परिवहन कर नदी के पास के गांवों में ही बजरी का ढ़ेर लगा दिया है। जिसे डंपरों में भरा जाता है। अधिकतर यह अवैध बजरी के ढ़ेर सड़क के पास हो रहे है। जिससे बजरी को भारी वाहनों में आसानी से भरा जा रहा है। ढ़ेर के पास सड़क पर बजरी फैली रहती है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

 

Illegal gravel mining and transportation happening indiscriminately in sawai madhopur

 

 

 

उल्लेखनीय  है कि अवैध बजरी खनन की शिकायत पर आईजी के निर्देश पर घाटा नेनवाड़ी निर्माणधीन नेशनल हाईवे पर मोरेल नदी के पास गत दिनों कार्रवाई हकी गई थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 वाहन को जप्त किया गया था। इसके बाद बौंली थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा को लाइन हाजिर किया गया एवं बौंली थानाधिकारी के पद से जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने एक आदेश जारी करते हुए कार्यमुक्त किया था।

 

सूत्रों के अनुसार हिंदूपुरा, सहरावता, जटावती, बड़ा गांव सरवर एवं डिडवाडी सहित नेशनल हाईवे पर अवैध बजरी के बड़े ढेर लगे हुए है। गत शनिवार को ही बांस की पुलिया एवं पीपलवाड़ा सहित अन्य सड़कों पर बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली सरपट दौड़ते हुए नजर आए।

अवैध बजरी परिवहन को लेकर इनका कहना है:-

रणथंभौर में लगे गणेश मेले के कारण जाप्ता लगा था। अब वापस जाप्ते को बुला लिया है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन, बजरी के लगे ढ़ेर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : तेजकुमार पाठक (पुलिस उपाधीक्षक, बामनवास)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !