जैसा कि सभी को ज्ञात है देश में विधि का शासन है। देश का संविधान सभी नागरिकों को विधिसम्मत तरीके से अपनी बात कहने का अधिकार देता है। परंतु अपनी बात मनवाने के लिए कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। सरकार व पुलिस सभी भारतवासियों के हितों में अधिकारों की रक्षक है।

आज दिनांक 6 सितंबर 2018 को प्रस्तावित भारत बंद के संबंध में मेरी सभी सवाईमाधोपुर वासियों से अपील है कि वह सरकार के सभी विधिसम्मत आदेशों की पालना करें शांति व आपसी भाईचारा बनाए रखें किसी भी स्थिति में कानून हाथ में न लें, अफवाहों पर विश्वास न करें तथा कोई भी समस्या होने पर अपने निकटस्थ पुलिस थाने चौकी अथवा पुलिस गश्ती दल से संपर्क करें। जय भारत जय हिंद।
आईपीएस समीर कुमार सिंह
पुलिस अधीक्षक
जिला सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया