Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में सहआरोपी गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में सहआरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मुकेश चंद मीना को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था।

 

टीम ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सहआरोपी मुकेश चंद मीना पुत्र भरतीलाल मीना निवासी बंडापूरा थाना कैलादेवी जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो के मामले में आरोपी मुकेश मीना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गत 6 माह से पीछा कर रही थी। लेकिन आरोपी मुकेश मीना बेहद शातिर किस्म का अपराधी था जो घटना के वक्त से ही अपना मोबाईल बन्द कर रुपोश होकर फरार हो गया था।

 

Co-accused arrested for kidnapping and raping minor girl

 

पुलिस ने आरोपी को तकनीकी सहयोग, कॉल डिटेल के विशलेषण, मुखबिर तंत्र तथा पुलिस टीम के अथक व सार्थक प्रयासों से गत शुक्रवार को करौली से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में मख्य आरोपी राधे उर्फ राधेश्याम पत्रु मदन निवासी हरिया की झौंपडी थाना मलारना डूंगर को गत दिनांक 30.05.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में  थानाधिकारी बामनवास बृजेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामवीर सिंह, हैड कांस्टेबल हररमोहन, कांस्टेबल कैलाश कांस्टेबल, कांस्टेबल रणधीर सिंह और कांस्टेबल दिनेश आदि मौजूद रहे।

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली में पथरी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 18 सितंबर 2022
प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया

+91 9602059872

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !