हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 10 सितम्बर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में एक दिवसीय रोवर/रेंजर, स्काउट/गाइड आपदा नियंत्रण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

जिला आॅर्गेनाइजर नकुल मीना ने बताया कि शिविर का प्रारम्भ प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तम शर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में जिला आपदा प्रबंधक प्रशिक्षक टीम ने 195 संभागियों को मानव जनित एवं प्राकृतिक आपदाओं जैसे घरेलू गैस सिलेण्डर फटने, आग लगने, सड़क दुर्घटना, भूकम्प, बाढ़ आदि पर नियंत्रण की सामान्य जानकारी दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया