Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर बालाजी विहार में लोगों का घर से निकलना हुआ दुश्वार

जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस रोड़ पर शनि महाराज मन्दिर के सामने बालाजी विहार कॉलोनी में इन दिनों लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। काॅलोनी के निवासी गिरीश पांचाल ने बताया कि काॅलोनी में सड़कों का अभाव है। ऐसे में बरसात के कारण काॅलोनी में रास्ते बुरी तरह खराब हो चुके हैं। रास्तों पर बड़े – बड़े गड्ढे हो गये हैं जिनमें बरसात का पानी भरा हुआ। वहीं रूडिप द्वारा बनाई गई सीवरेज लाइन ने कोड में खाज पैदा होने वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। कॉलोनी की सीवरेज लीकेज होने से सीवरेज का पानी पूरी कॉलोनी में फैल रहा है।

 

difficult for people to leave their home In Balaji Vihar sawai madhopur

 

गंदे पानी के तालाब में मच्छर पनप रहे हैं जिनसे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसे में लोग अपने – अपने घरों में कैद हो रहे हैं। जरूरी काम से जाने के लिए भी गंदे बदबूदार पानी में होकर जाना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन का काॅलोनी की समस्याओं के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन से रास्तों को सही करवाने, सीवरेज सही करवाने एवं मच्छरों को रोकने के उपाय करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !