Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आत्मा को पवित्र करे वही धर्म है – सुकुमाल नंदी

श्री दिगम्बर जैन चमत्कारजी मंदिर में वाटरप्रूफ पांडाल में उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए सुकुमाल नंदी गुरुदेव ने कहा कि धर्म की परिभाषा अनेक लोग करते हैं लेकिन वास्तविक धर्म तो आत्मा की पवित्रता है।

religion peace acharay digamber jain

आचार्य ने कहा कि जो वस्तु का स्वभाव है वही धर्म है। उत्तम क्षमा आदि दशलक्षण धर्म है। रत्नत्रय धर्म है। जीवादि की रक्षा करना धर्म है। मंदिर दर्शन गुरु उपासना यह तो धर्म के साधन है लेकिन वास्तविक धर्म तो आत्मा की पवित्रता है और आत्मा की विशुद्धि ही धर्म है।
आचार्य ने कहा कि जो कंकर से शंकर बना दे, जो नर से नारायण बना दे, पतित से पावन बना दे, शव से शिव की संज्ञा को प्राप्त करा दे, जो पाषाण को परमेश्वर बना दे, जो रागी को वीतरागी बना दे, जो इंसान को भगवान बना दे, वही धर्म है। उन्होने कहा कि मन का उपयोग चिंतन करना है। तन का उपयोग व्रत धारण करना है। वचन का उपयोग हित मित प्रिय वचन बोलना है। कान का उपयोग जिनवाणी श्रवण करना है। मुख का उपयोग मीठे वचन बोलना है। हाथ का उपयोग दान करना है। पैर का उपयोग तीर्थ यात्रा करना है। धन का उपयोग दान करना है।
आचार्य के प्रवचन से पूर्व जोधपुर से पधारी माँ सरोज देवी ने दीप प्रज्वलन किया। जबकि हैदराबाद से आयी निर्मला सुभाष गंगवाल, मंजू मिलाप काला व गुवाहाटी से आयी अंजू रमेश पाटोदी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। धर्म सभा में नागौर, देवली, सीकर, मालपुरा, नावा सिटी, कीर्ति नगर जयपुर, शांति नगर जयपुर, अहमदाबाद, इंदौर, केसरियाजी उदयपुर, और मुंबई के अनेक श्रद्धालुओं के साथ सवाई माधोपुर के सैकड़ों श्रावक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !