मानटाउन थाना पुलिस ने नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी हजरत उर्फ हज्जी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थानाधिकारी मानटाउन सूनील कुमार ने टीम के सहयोग से गत 12 जुलाई को दर्ज नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में फरार वांछित आरोपी हजरत उर्फ हज्जी पुत्र कमरूद्दीन गद्दी निवासी करमोदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट व चोरी के मामले दर्ज हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया