Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

फर्जी दस्तावेज बनाकर खाली भूखंडों को बेचने के मामले में मुख्य सरगना इकबाल उर्फ कालू करमोदा गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज रचकर नगर परिषद सवाई माधोपुर की आवासीय कॉलोनी शास्त्री नगर के खाली भूखंडों को बेचने के मामले में वांछित आरोपी मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी इकबाल उर्फ कालू करमोदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के निर्देशन में व जांच अधिकारी सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चंपावत के द्वारा थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार के सहयोग से नगर परिषद आयुक्त द्वारा दर्ज करवाए फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार सराउद्दीन निवासी पचीपल्या व जलीस निवासी खटूपुरा की पूछताछ में सामने आया की मामले में मुख्य सरगना इकबाल उर्फ कालू करमोदा पुत्र सरताज निवासी करमोदा है।

 

Main gangster Iqbal alias Kalu Karmoda arrested for selling vacant plots by making fake documents in sawai madhopur

 

जिसको पुलिस ने गत रविवार को रणथम्भौर रोड़ से पकड़कर तफ्तीश के बाद मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों पर छेड़छाड़, मारपीट व जमीन हथियाने के मामले दर्ज है। जिसको सोमवार को न्यायालय गंगापुर सिटी अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर चार दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी द्वारा बेचे गए प्लाटों की रकम तथा असल अलोटमेंट लैटर व रसीद के संबंध में तफ्तीश कर बरामदगी की जानी है तथा आरोपी की पूछताछ से अन्य आरोपी जो इस घटनाक्रम में शामिल है उनके नामों एव अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !