Saturday , 7 March 2026
Breaking News

व्यापारियों ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग

व्यापार महासंघ द्वारा बढ़ती आपराधिक घटनाओं के साथ-सथ व्यापारियों की दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह को ज्ञापन सौंपकर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाने की मांग की गई है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने बताया कि आए दिन हो रही चोरी एवं अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को अवगत करा दिया गया लेकिन मामले में कोई गंभीरता नहीं बरती गई। आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं।

 

Traders submitted memorandum to ASP in bharatpur

 

अगर व्यापारी चोरों को पकड़ लेते हैं तो उल्टा व्यापारियों के ऊपर ही मुकदमा दर्ज होता है आखिर फिर न्याय कौन करें। आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। अगर 5 दिन में घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया और चोरी की घटनाओं के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कमल अरोड़ा अध्यक्ष, लालचंद सिंगल महामंत्री, हरिओम सोनी, कैलाश लोहिया, रामशरण दनगस, दिलीप अरोड़ा, सतीश छाबड़ा, अनिल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !