Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

यूपीएचसी बजरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई निः शुल्क जांच

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर में आज सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम दिवस मनाया गया। जिसमें डॉ. अंकिता शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा शहरी क्षेत्र में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की। संस्था चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि 38 गभर्वती महिलाओं की निःशुल्क जांच हेतु पंजीकृत किया गया जिसमें प्रथम तिमाही में प्रथम जांच हेतु 15, द्वितीय जांच हेतु 14, तृतीय जांच हेतु 8 व तीन से अधिक जांच 1 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई एवं 8 ग्राम से कम हिमोग्लोबिन वाली महिलाओं को जिला अस्पताल हेतु रैफर किया गया।

 

विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, पेट की व बच्चे की धड़कन की जांच की गई एवं हरसहाय जगरिया लैब टेक्नीशियन द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, वीडीआरएल टेस्ट यूरिन आदि की निःशुल्क जांच संस्था पर की गई। संस्था पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाता है।

 

Free screening of pregnant women in UPHC Bajaria sawai madhopur

 

जिससे शहरी क्षेत्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं को लाभ प्राप्त होता है। इस दौरान शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा एवं टीकाकरण पर्यवेक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि संस्था पर प्रत्येक माह की 9 तारिख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। जिसमें संस्था के अधीन आने वाली क्षेत्र की आशाओं को इस दिवस के दिन सभी गर्भवती महिलाओं को संस्था पर लाकर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

 

जांच के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा गर्भवती महिलाओं को खान-पान सम्बन्धी परामर्श भी दिया जाता है। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान 4 जांच करवाना अति आवश्यक रहता है जिससे कि प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान संस्था के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !