Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरी मेले का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार दिलाने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि वे अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों के साथ अपने सपनों को पूरा कर सके यह बात अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किशोरी मेले में कही।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान भावनाओं से करें एवं हमारे आस – पास ऐसा वातावरण तैयार करें जहां बालिकाएं पूर्ण रूप से अपनी मंजिल स्वयं तय कर सकें। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे उनके स्वयं के लिए समय निकाले अपने अन्दर छिपी हुई प्रतिभा की पहचाने। इसके साथ ही उन्होंने बालिकाओं से उनकी समस्याएं उनके माता-पिता एवं गुरूजनों के समक्ष रखने के लिए कहा ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकें।

 

Girl Child fair organized on International Girl Child Day in sawai madhopur

 

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरी मेले का आयोजन:- अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा किशोरी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं द्वारा बाल विवाह, वेस्ट मेटेरियल का उपयोग, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सौर मण्डल परिवार, मानव ह्रदय की संरचना एवं इसका कार्य, बाल अधिकार एवं सुरक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ग्लोबल वार्मिंग ज्वालामुखी संरचना एवं निकलने वाले लावा, हिन्दी व्याकरण, राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों एवं स्वच्छ पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर मॉडल बनाए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने इन मॉडलों का अवलोकन करते हुए बालिकाओं से इनके बारे में जानकारी लेकर उत्साहवर्धन किया।

 

उन्होंने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शारीरिक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं किशोरी मेले में भाग लेने वाली बालिकाओं एवं परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामखिलाड़ी बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, एडीपीसी समसा दिनेश चन्द गुप्ता, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेन्द्र कुमार, एपीसी चन्द्रशेखर जैमिनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !