बौंली थाना पुलिस ने 19 माह से फरार अवैध बजरी परिवहन के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोपी रामकेश पुत्र रामवतार मीना गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज द्वारा अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ।

अभियान के तहत अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द, सीओ बामनवास तेज कुमार पाठक के निर्देशन में टीम ने थाने पर एमडीआर एक्ट के दर्ज मुकदमे में 19 माह से फरार चल रहे आरोपी रामकेश मीना पुत्र रामावतार निवासी सवासा लालसोट जीएल दौसा गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बौंली थनाधिकारी कुसुमलता, कमलेश शर्मा एएसआई, धारासिंह कांस्टेबल और सीटूराम कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया