Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एलएचवी व एएनएम का पद रिक्त, समय पर नहीं हो रहा टीकाकरण

खिरनी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पिछले कई दिनों से एलएचवी व एएनएम का पद रिक्त होने से आंगनबाड़ी केन्द्र सहित अस्पताल में टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी से सीएचसी में क्रमोन्नत हुए लगभग एक साल से अधिक हो गया लेकिन अभी भी यहां पर कई कर्मचारियों के पद रिक्त होने के कारण लोगों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र पर समय पर टीकाकरण नहीं हो रहा है, वहीं राष्ट्रीय कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे है। लोगों का कहना है कि खिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाली अधिकतर प्रसव पीड़ित महिलाओं को भी प्रसव के लिए रैफर किया जाता है।

 

The post of LHV and ANM vacant at Khirni Community Health Center

 

वहीं कस्बे के आठ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों के समय पर टीकाकरण नहीं होने से उन्हे परेशानी हो रही है। जिससे ग्रामीणों, मरीजों के साथ सीएचसी का स्टाफ भी परेशान हो रहा है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरनी डाॅ. अनिल कुमार मंगल ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला स्वास्थ्य दर्शिका का पद रिक्त होने से टीकाकरण, प्रसव व राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हो रहे है। रिक्त पदों पर कर्मचारी लगाने के लिए विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर व खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बौंली को लिखित में अवगत करा दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !