Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सूचना का अधिकार आम आदमी का सरकारी योजनाओं पर निगरानी रखने का कारगर हथियार : एडवोकेट हरिप्रसाद योगी 

आज के दिन 12 अक्टूबर 2005 को देश में सूचना का अधिकार कानून लागू हुआ था। इसी परिपेक्ष में रणथंभौर रोड़ स्थित पथिक लोक सेवा समिति कार्यालय पर सूचना के अधिकार पर जागरूकता हेतु एक संगोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद योगी एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक नागरिकों को किसी भी सरकारी विभागों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं आदी समस्त बजट खर्च की जानकारी मांगने का अधिकार है।

 

इसके लिए प्रत्येक सरकारी विभागों के बाहर सूचना के अधिकार के बारे में बोर्ड लगाना अनिवार्य है। जिसमें विभाग में कौन लोक सूचना अधिकारी है उनके मोबाइल नंबर आदी जानकारी देना आवश्यक है एवं कोई भी आवेदक सूचना के अधिकार के अंतर्गत सूचना मांगता है तो उससे कोई सवाल जवाब नहीं किया जाएगा।

 

Right to Information is an effective weapon of common man to monitor government schemes - Advocate Hariprasad Yogi

 

योगी ने बताया कि तीस दिन में सूचना नहीं देने पर निः शुल्क सूचना उपलब्ध कराई जाएगी नहीं तो प्रथम अपील उसी विभाग के उच्च अधिकारियों के पास करे। जंहा से सूचना नहीं देने पर दूसरी अपील राज्य सूचना आयोग एवं केंद्र सरकार से संबंधित तो केंद्रीय सूचना आयोग को करनी चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का जनता के लिए जनता द्वारा शासन की परिकल्पना जब ही सार्थक होगी जब हम सरकारी व्यवस्था और समस्त कार्यों की निगरानी रखे और इसके सूचना का अधिकार कानून एक बेहतरीन कारगर हथियार है।

 

इस अवसर पर पथिक लोक सेवा समिति सचिव मुकेश सीट ने बताया कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा आदी योजनाओं की निगरानी सूचना के अधिकार के माध्यम से लेनी चाहिए। इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर विजेंद्र सैनी, भगवान सैनी, अविश शर्मा, सुरेन्द्र मीणा, दिलकुश सैनी, दीपक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !