Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वच्छता की शपथ के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

सामान्य चिकित्सालय स.मा. में इसके तहत सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डाॅ. रंगलाल मीना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इसी प्रकार शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2018” पखवाड़ा की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. हरलाल सिंह मीना के नेतृत्व में की गई।

Swachhata Hi Seva Swachh Bharat Mission Prime Minister Narendra Modi

इसके तहत सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितम्बर 2018 से 2 अक्टूबर 2018 तक चलाया जाएगा। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान को अमल में लाने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात महाविद्यालय में सघन सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हरिचरण मीना द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सोनवाल ने स्वयंसेवकों को बताया की स्वच्छ रहकर की हम स्वस्थ रह सकते है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज के विकास में भागीदार हो सकता है। इस संगोष्ठी में डाॅ. कैलाश चन्द शर्मा, डाॅ. ओ.पी.शर्मा, प्रो. रामलाल बैरवा, प्रो. मीठालाल मीना, प्रो. विजय कुमार बंसीवाल व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश चन्द मीना ने अपने विचार व्यक्त किये।
इसी प्रकार निकटवर्ती इन्द्रगढ़ तहसील के ग्राम बेलनगंज में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरूआत विद्यालय परिसर में साफ सफाई कर की गई। इस अवसर विद्यालय के अध्यापक छाजूलाल वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद नागर, अध्यापक जितेन्द्र शर्मा, महेश वैष्णव आदि ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !