Thursday , 23 April 2026
Breaking News

28 अक्टूबर को रिलीज होगी राजस्थानी फ़िल्म मजो या गयो 

सवाई माधोपुर प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल में आज रविवार को राजस्थान फ़िल्म “मजो या गयो” का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म प्रमोशन को लेकर फ़िल्म निर्माता नन्द किशोर मित्तल में प्रेसवार्ता की। राजस्थानी मेगा कॉमेडी फ़िल्म 2022, मजो आ गयो, जिसके निर्माता नंदकिशोर मित्तल एवं लेखक-निर्देशक लखविन्दर सिंह है। नंदकिशोर मित्तल ने बताया की लंबे अरसे बाद राजस्थान में राजस्थानी कॉमेडी फिल्म रिलीज होने जा रही है।

 

Sawai Madhopur News Rajasthani film Majo Ya Gayo will be release on October 28

 

 

 

यह फ़िल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता एन. के. मित्तल ने राजस्थानी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए म्हारो गोविंद और तांडव के बाद अब मेगा कॉमेडी फ़िल्म मजो आ गयो का निर्माण किया है। फ़िल्म के लेखक व निर्देशक लखविंदर सिंह पिछले कई वर्षों से राजस्थानी सिनेमा के लिए काम कर रहे है। लखविंदर सिंह ने मेहर करो पपलाज माता, भंवरी, मीणा गुर्जर, तांडव, हुकुम, थोर, कजराली नखराली जैसी सफल राजस्थानी फ़िल्मों का निर्देशन किया है।

 

 

Sawai Madhopur News Rajasthani film Majo Ya Gayo will be release on October 28

 

 

 

 

इसी कड़ी में दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए आज राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फ़िल्म ‘मजो आ गयो ‘ ले कर आए है। इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता राजस्थान के चर्चित हास्य कलाकार दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट है, जो कि राजस्थान की हर वर्ग की जनता के चहेते कलाकार हैं। फ़िल्म के अधिकांश किरदार भी राजस्थान से ही है। फ़िल्म का निर्माण भी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है।

 

 

 

Sawai Madhopur News Rajasthani film Majo Ya Gayo will be release on October 28

 

 

 

मजो आ गयो के कलाकारों में पन्या सेपट ( दीपक मीणा) के साथ, पवन शर्मा, निशांत वर्मा, शकूर खान, सुरेश चौहान, वकार अहमद, सिकंदर चौहान, दीप्ति धोत्रे, नीलम टिकयानी, नेहा सिंह, राखी शर्मा, नीलम पंवार, मोनिका रावन है तथा मेहमान भूमिका में नेहा श्री दिखाई देंगी। मजो आ गयो फ़िल्म को सवाई माधोपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में रिलीज किया जा रहा है। 28 अक्टूबर 2022 से सवाई माधोपुर के प्रेम मंदिर और अन्य सिनेमा घरों में यह फ़िल्म दिखाई देगी।

 

 

 

Shabri Mithaas Sawai Madhopur

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !