पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के तहत पंजीकृत केन्द्र प्राकृतिक सोसायटी, रणथम्भौर सेविका, हाॅउसिंग बोर्ड रोड़, सवाई माधोपुर का डाॅ. तेजराम मीना उपखण्ड समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की हैसियत से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक कोर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केन्द्र में की गई गर्भवती महिला की सोनोग्राफी रिकाॅर्ड का अवलोकन कर जानकारी ली गई, सोनोग्राफी मशीन, ट्रेकर, दस्तोवजों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने केन्द्र पर प्रदर्शित मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत सूचना देने वाले को प्रोत्साहन राशि का बोर्ड, सूचना बोर्ड इत्यादि का अवलोकन किया गया। केन्द्र से पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों की पालना की रिपोर्ट प्राप्त की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया