Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महिला के कानों के टाॅप्स तोड़ ले भागे बदमाश

लालसोट नगर पालिका क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में बदमाश लुटेरों द्वारा एक बुजुर्ग महिला के कानों से टाॅप्स तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रातः करीब 7 बजे मंदिर आते वक्त पीछे से बदमाश ने उनके दोनों कानों पर वार किया और दोनों कानों की टाॅप्स तोड़कर ले भागे।

 

जिससे महिला रोड़ पर गिर गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने चोर का पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

 

The miscreants ran away after breaking the tops of the woman's ears in lalsot

 

इस दौरान महिला का एक कान का टाॅप्स एक पुलिसकर्मी को रोड़ पर ही मिल गया। जिसे ईमानदार पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को सौंप दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला के कान में सात टांके आए हैं। यह घटना क्षेत्र के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

जिसमें चोर की तस्वीर दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस तरह दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश एवं भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधी बैखौफ हो गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !