Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हिस्ट्रीशीटर त्रिलोक मीना 31.15 ग्राम स्मैक व बिक्री के 4 लाख 91 हजार 740 रूपयों सहित गिरफ्तार 

बामनवास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 31.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, 4 लाख 91 हजार 940 रुपयों एवं स्मैक पिने के सामन सहित हिस्ट्रीशीटर त्रिलोक मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं तेजकुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में गत दिनांक 30.10.2022 को थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना मय जाप्ता द्वारा मुखबिर की सुचना पर बामनवास पट्टी खुर्द से हिस्ट्रीशीटर त्रिलोक मीना को अवैध मादक पदार्थ स्मैक, बिक्री के नगद रुपयों व स्मैक पीने के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।

 

घटना का विवरण:- गत दिनांक 30.10.2022 को पुलिस को मुखबिर खास से सुचना मिली थी की त्रिलोक मीना पुत्र रामगोपाल मीना निवासी बामनवास पट्टी खर्द बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है और स्मैक बेचने का काम करता है। जिसके कारण बामनवास व आसपास के इलाके के नवयुवकों में नशे की लत लग रही है व उनका भविष्य खराब हो
रहा है। त्रिलोक के पास अभी भी स्मैक है और अपने घर पर है इसे तरन्त पकड़ा जाए तो इसके पास स्मैक मिल सकती है।

 

History sheeter Trilok Meena arrested in Bamanwas Sawai madhopur

 

 

इसके अलावा पिछले कुछ समय में बेची गई स्मैक की रकम भी मिल सकती है। यह इतना शातिर है की पुलिस पर हमला भी कर सकता है। मुखबिर की सुचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी बामनवास बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बामनवास के हस्ट्रीशीटर त्रिलोक मीना पुत्र रामगोपाल निवासी बामनवास पट्टी खुर्द बामनवास को 31.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक तथा स्मैक बिक्री के नगद 4 लाख 91 हजार 740 रुपयों व स्मैक पीने के विभिन्न सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

जिस पर थाना बामनवास पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनसुंधान उच्चाधिकारियों के आदेशानसार रामकेश मीना उप निरीक्षक, थानाधिकारी बाटोदा द्वारा किया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बामनवास बृजेश कुमार मीना, हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह, हैड कांस्टेबल छींगाराम, कांस्टेबल मुकुटबिहारी, कांस्टेबल रणधीरसिंह, कांस्टेबल महेंद्र जाखड़, कांस्टेबल राजाराम एवं कांस्टेबल हरिमोहन आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !