Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एकता दिवस पर निकाली राष्ट्रीय एकता रैली

आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय कुश्तला सवाई माधोपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर “एकता दिवस” का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के निदेशक रवीन्द्र कुमार जैन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माला पहनाकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

 

 

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रभारी सुनील कुमार जैन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस तरह से छोटी-छोटी रियासतों व राज्यों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने पूरे भारत को एक सूत्र में एकत्रित किया। साथ ही बताया कि महाविद्यालय में उनके जन्म दिवस पर एकता के रूप में रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्राध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और एकता का संदेश देते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयकारे लगाए।

 

National Unity Rally taken out on Ekta Diwas

 

छात्राध्यापिकाओं ने महाविघालय परिसर में यूनिटी का प्रदर्शन करते हुए पिरामिड प्रस्तुत किये तथा राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने सम्बन्धी रंगोली भी बनाई। व्याख्याता कन्हैया लाल द्वारा छात्राध्यापिकाओं को “संगठन में शक्ति” का महत्त्व बताते हुए पटेल के जीवन से सम्बन्धी विचारों को साझा किया। साथ ही अन्य व्याख्याताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।

 

कार्यक्रम के पश्चात एक रैली का आयोजन किया गया जिसे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निधि जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा अन्त में रैली महाविद्यालय पहुंची और रैली का समापन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निधि जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी व्याख्याताओं एवं छात्राध्यापिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !