Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निष्ठापूर्वक तरीके से जिम्मेदारी निभाएं शिक्षा विभाग के अधिकारी – एसडीएम 

चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आज शनिवार को उपखंड अधिकारी उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजकीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर समीक्षा की गई। ब्लॉक रैंकिंग, शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेशन, एनीमिया मुक्त भारत हेतु पिंक एवं ब्लू टेबलेट का बालकों के वितरण एवं अपडेशन की समीक्षा, राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम कार्यक्रम की समीक्षा, आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड दर्ज करने पर चर्चा, एसडीएमसी, एसएमसी नोड्यूल एंट्री, 80G के तहत रजिस्ट्रेशन, गरिमा पेटी एंट्री प्रक्रिया पर चर्चा, एसडीएमसी व एसएमसी की 27 अगस्त को आयोजित मासिक बैठक की प्रमाणित रिपोर्ट की समीक्षा, छात्र कोष विकास कोष की 31 अक्टूबर तक की जमा राशि एवं विद्यालय के विकास हेतु कार्य योजना पर चर्चा, एमडीएम पर चर्चा एवं 31 अक्टूबर 2022 की रिपोर्ट, एसएनए से भुगतान पर चर्चा, शाला सिद्धि पर चर्चा, राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम पर चर्चा, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों की समीक्षा, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की समीक्षा एवं आंगनवाडी समन्वयन पर चर्चा छात्रवृत्ति एवं कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा, यू-डाइस 2022-23 पर चर्चा आदि बिंदुओं पर बैठक में विस्तार से समीक्षा कर उपखंड अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को योजनाओं में सुधार लाने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

 

Officials of Education Department should fulfill their responsibilities sincerely - SDM Upendra Sharma

 

उपखंड अधिकारी ने कहा कि यहां मौजूद शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं पीईईओ अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाए, जिससे कि अध्ययन और अध्यापन को सही गति उपखंड क्षेत्र में मिल सके। जमीनी स्तर पर इसका सीधा लाभ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलना जरूरी है, तभी हमारे कार्य करने का उद्देश्य सार्थक होना संभव हो सकेगा। उपखंड अधिकारी ने सभी पीईईओ को समय-समय पर अपने अधीन स्कूलों का निरीक्षण कर जो दिनों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान सीबीईओ, एसीबीईओ सहित सभी विद्यालयों के पीईईओ मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !