Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का आगाज

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय साहू नगर में हुआ विशेष कार्यक्रम

 

सवाई माधोपुर चाइल्डलाइन टीम द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज सोमवार को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय साहूनगर में चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का आगाज किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु का जन्म दिन बाल दिवस के रुप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

 

चाइल्डलाइन के डायरेक्टर अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि सात दिनों तक चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चों एवं अन्य सहभागियों से दोस्ती करने, समाज को चाइल्ड फ्रेन्डली बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह मनाया जाता है इसी कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय साहूनगर में चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का आगाज किया गया। बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

Special program held in Government Sanskrit School, Sahu Nagar sawai madhopur

 

बालिकाओं ने रंगाली बनाकर बाल संरक्षण का सन्देश दिया। तो वहीं बालकों ने बाल विवाह मुक्त एवं बालश्रम मुक्त समाज की कल्पना करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के  समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाध्यापक ताराचन्द जांगिड़, कैलाशचन्द शर्मा, महेन्द्र कुमार वर्मा, चेतराम मीणा एवं ओमप्रकाश शर्मा ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को बाल दिवस मनाने के बारे में जानकारी दी एवं पं. जवाहर लाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्वेता गर्ग, सदस्य ज्योति शर्मा, बाबूलाल राजोरा एवं युवराज चौधरी ने बच्चों को उनके अधिकार बताए। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित का उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन के कोर्डीनेटर मुकेश वर्मा, काउन्सलर लवली जैन, टीम मेम्बर धर्मराज मीणा एवं हनुमान सैनी ने बच्चों का चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !