श्रीकृष्ण नवयुवक मण्डल कुमावत मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर द्वारा सीतामाता की आठवीं पदयात्रा गाजे बाजे और हर्षोल्लास के साथ सोमवार 24 सितम्बर को शहर स्थित मंदिर से रवाना होगी।

आयोजन समिति के राजेन्द्र कुमावत व रवि दोराया ने बताया कि पदयात्रा से पूर्व रविवार को सुबह मंदिर में मुख्य कलश की बोली एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलश यात्रा हरसहाय कटला स्थित मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण का रिमझिम फुहारों में गंगा मैया के जयकारे लगाते हुऐ चल रही थीं। यात्रा अनाज मण्डी चौराहे से होकर कुमावत मोहल्ला स्थित वीर हनुमान मंदिर पहुंची।
कार्यक्रम में प्रकाश चंद दोराया, रामकरण कुमावत, धर्मवीर कुमावत, नवरतन, प्रेमचन्द, पप्पूलाल, गोलू, मुकेश दोराया सहित सैंकड़ों महिला-पुरूषों ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया