Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर आईएफडब्लूजे ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गंगापुर सिटी आगमन पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने सहित पत्रकारों की विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर आईएफडब्लूजे के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं गंगापुर उपखण्ड अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया।

 

IFWJ submitted a memorandum to the Chief Minister Ashok Gehlot demanding a journalist protection law

 

ज्ञापन में पांच साल से अधिक समय से कार्यरत पत्रकारों को अधिस्वीकृत श्रेणी में शामिल करने, शहरी एवं ग्रामीण पत्रकारों को समान रूप से सूचना जनसंपर्क विभाग से सूची करवाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ पत्रकारों के लिए पूर्व की तरह स्टार हैल्प बीमा योजना लागू करने, जनसंपर्क निदेशालय में लंबित पत्रकारों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, उच्च शिक्षा शिक्षण संस्थानों में पत्रकारों के बच्चों के लिए स्थान आरक्षित कर नि: शुल्क शिक्षा का प्रावधान करने, आईएफडब्लूजे राजस्थान इकाई को विभागिय मान्यता शीघ्र प्रदान करने व शहरी एवं ग्रामीण पत्रकारों को नि: शुल्क आवासीय भूखण्ड आवंटित करने सहित एक दर्जन से अधिक मांगों का मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उपखण्ड उपाध्यक्ष रमेश भौड, महामंत्री मदन गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, दिनेश अग्रवाल, नईम शेख, नरेन्द्र शर्मा, दिनेश सिंहल, अखलेश शर्मा एवं दिनेश सैन सहित दर्जनों पत्रकार मोजूद थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !