Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा ने फिल्म रिलीज कर देश में बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

भारत जोड़ो यात्रा ने आज रविवार को “क्यों ना जुड़ें” अभियान के तहत एक और फिल्म रिलीज की। इस दौरान कांग्रेस सांसद और पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज़ की गई इस फ़िल्म में बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े दिखाए गए हैं। फिल्म में इंजीनियरिंग का एक छात्र बताता है कि सरकार की ही एजेंसी एनएसएसओ की रिपोर्ट बताती है, 45 सालों में सबसे अधिक 6.1 प्रतिशत की बेरोजगारी है। ईएमआई के डाटा के अनुसार देश में 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार की मार झेल रहे हैं।

 

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक हम दुनियाभर के मुख्य देशों में 28.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ बेरोजगारी में नंबर वन पर हैं। फिल्म के अंत में बेरोजगारी के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया गया है। इससे पहले “क्यों न जुड़ें” अभियान से संबंधित दो फिल्में पहले भी रिलीज की जा चुकी है।

 

Bharat Jodo Yatra released the film and surrounded the Modi government on the issue of unemployment

 

पहली फिल्म गत 6 दिसंबर को रिलीज की गई थी, जिसमें महंगाई और इससे होने वाली पेरशानियों को दिखाया गया था। वहीं दूसरी फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज हुई, जिसमें एक पहलवान का पोता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने दादाजी के गांधी जी की यात्रा में शामिल होने की यादें साझा करता है। साथ ही वह बताता है कि दादाजी तो अब नहीं हैं लेकिन वह यात्रा में शामिल होने जा रहा है।

 

“भारत जोड़ो यात्रा” अभी राजस्थान के बुंदी जिले में है। यह यात्रा गत 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यह 3570 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा है, जो पांच महीने तक चलेगी। यात्रा बेरोजगारी, महंगाई जैसी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने और सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानता एवं राजनीतिक केंद्रीकरण को हाइलाइट करने के लिए शुरू की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !