जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की रिंकू मीना पुत्र रामकिशन निवासी दूजेई बामनवास हाल निवासी शनि मन्दिर के पीछे थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, अरबाज उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल निवासी हिण्डौन सिटी, भरोसी पुत्र रामजीलाल निवासी दौनायचा मलारना डूंगर, पून्या पुत्र रामसहाय निवासी दौनायचा मलारना डूंगर, हेमराज पुत्र गिरधारी निवासी दौनायचा मलारना डूंगर, रामचरण पुत्र हरफूल निवासी दौनायचा मलारना डूंगर, आशिफ उर्फ धोला पुत्र सत्तार निवासी जामा मस्जिद गंगापुर सिटी, नवनीतसिहं उर्फ तूफान पुत्र रामकेश निवासी फुलवाड़ा वजीरपुर, सौरभ उर्फ संजू पुत्र रामभजन निवासी फुलवाड़ा पेपट वजीरपुर, शाहरुख उर्फ बन्टी पुत्र नन्हे खान निवासी अबू बकर मस्जिद के पास मोमिन नगर गंगापुर सिटी, चरत सिंह पुत्र श्रवण गुर्जर निवासी रोजकी ढाणी पिपलाई बामनवास, भगवान सिंह पुत्र अर्जुन निवासी रोजकी ढाणी पिपलाई बामनवास, जीतेन्द्र पुत्र रामखिलाडी निवासी भंवरकी बाटोदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी चन्द्रमोहन गुर्जर पुत्र रामजस गुर्जर निवासी चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया