Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रिश्वत लेते ट्रेप हुए सभापति को बर्खास्त नहीं करना सरकार की संवेदनहीनता – आशा मीना

रिश्वत लेते ट्रेप हुए सभापति को बर्खास्त नहीं करना सरकार की संवेदनहीनता – आशा मीना

सरकारी आवास में रिश्वत लेते ट्रेप हुए सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर को दो माह बाद भी निलंबित नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना सोमवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना दे रहे पार्षदों के बीच पहुंची। यहां उन्होंने पार्षदों व आमजन की समस्याएं सुनने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि रिश्वत के मामले में सभापति को ट्रेप हुए करीब दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सभापति का निलंबन करना तो दूर कार्यवाहक सभापति तक मनोनीत नहीं किया। यह सरकार की नैतिकता के खिलाफ है। दो माह तक सभापति का निलंबन अटकाए रखना संवेदनहीन कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना दर्शाता है।

 

 

Police should arrest the kidnappers soon, otherwise there will be agitation - Asha Meena

 

 

 

सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। सभापति की कुर्सी खाली रहने से नगर परिषद में आमजन से जुड़े कार्य नहीं होने रहे है, वार्डवासी परेशान है। पार्षद कई दिनों से धरने पर बैठे है, लेकिन सरकार व उसके नुमांइदे आंख और कान बंद करके बैठे है। मीना ने बताया कि रिश्वत लेते ट्रेप हुए सभापति को निलंबित नहीं किया जाना सरकार की नैतिकता के खिलाफ है। अब तक जितने भी मामले सामने आए है, उनमें सरकार ने निलंबन किए है। कानून के हिसाब से रिश्वत लेना गैर जमानती अपराध है और गैर जमानती अपराध में जनप्रतिनिधि या लोकसेवक एक दिन भी पद पर नहीं रह सकता।

 

 

 

गौरतलब है कि रोड़ लाइट मेंटीनेंस के बिल पास करने की एवज में संबंधित ठेकेदार से सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमल महावर को गत 21 अक्टूबर को एसीबी ने सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद 22 अक्टूबर को एसीबी कोर्ट भरतपुर में पेश करने के बाद महावर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था, तभी से वे न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। सरकार द्वारा दो माह बीतने के बाद भी महावर का निलंबन अटका रखा है। इसके अलावा उपसभापति को भी सभापति का कार्यभार नहीं सौंपा जा रहा है। जबकि नियमानुसार सभापति का पद खाली होने पर अस्थाई कार्यभार उनके अधीनस्थ वरिष्ठ पद के व्यक्ति को सौंपा जाना चाहिए।

 

अपहरणकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार करें पुलिस, नहीं तो होगा आंदोलन – आशा मीना

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड के बस स्टैंड से दिनदहाड़े बंदूक व चाकू की नोक पर एक युवक के अपहरण के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा बरती जा रही शिथिलता पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने गहरा रोष जताया है। मीना ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

 

Police should arrest the kidnappers soon, otherwise there will be agitation - Asha Meena

 

 

 

वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों ने तीन दिन में अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। मीना ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर को अपराध व अपराधियों का गढ़ नहीं बनने दिया जाएगा। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को कमलेश मीना निवासी भूखा का मलारना डूंगर कस्बे के बस स्टैंड से कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने पीछा कर अपर्हता युवक को तो छुड़ा लिया, लेकिन अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !