Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सभापति की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों का दुसरे दिन भी धरना जारी

सरकारी आवास पर रिश्वत लेते ट्रेप हुए सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर को दो माह बाद भी निलंबित नहीं किए जाने के विरोध में नगर परिषद कार्यालय परिसर में भाजपा पार्षदों का धरना आज दुसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा के पार्षदों ने कई बार जिला कलेक्टर को सभापति की बर्खास्तगी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सरकार की उदासीनता को देखते हुए भाजपा पार्षदों का क्रमिक धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

 

पार्षद संघ के प्रतिनिधि रितेश भारद्वाज ने बताया कि नगर परिषद सभापति विगत 2 महीने से जेल में बंद है। नगर परिषद की विकास की गति कांग्रेसी बोर्ड में पहले से ही धीमी थी पर अब 2 महीने से नगर परिषद अपने मुखिया के लिए बाट देख रही है। नगर परिषद में पट्टे, कन्वर्जन निर्माण की स्वीकृति आदि छोटे-बड़े कार्य के लिए आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर, स्वायत शासन विभाग जयपुर, मंत्री स्वायत्त शासन विभाग एवं अनेक प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपनी हठधर्मिता अपना रखी है।

 

BJP councilors continue their strike on the second day demanding the dismissal of the chairman in sawai madhopur

 

ऐसी भ्रष्टाचारी असंवेदनशील सरकार के खिलाफ हमारा धरना सभापति की बर्खास्तगी तक जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, उपनेता हरिमोहन जाट, तनवीर अहमद, चंदन सिंह नरूका, जिनेंद्र शर्मा, नीरज मीणा, शंकरलाल, हनुमान सैनी, रमेश बैरवा, देवेन्द्र शर्मा, सोनू मंगल, पदम जैन, रितेश भारद्वाज आदि सभी भाजपा के पार्षद मौजूद रहे।

 

धरने में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, हरकेश मीना, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानी सिंह मीना, कमल मीना, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राठौड़,  हरीप्रसाद गुप्ता, महेश शर्मा, निर्मल जैन अनिल शर्मा, श्रीचरण महावर, सुधीर शर्मा, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, डा. मधुमुकुल चतुर्वेदी आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने धरने पर आकर भाजपा पार्षदों का समर्थन किया एवं सभापति के बर्खास्तगी की मांग की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !