कामां कस्बे के दिल्ली दरवाजा स्थित एक पुराने मकान की अचानक सोमवार रात्रि को मकान की पट्टियां भरभरा कर गिर गई गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पार्षद प्रतिनिधि आनंद स्वरूप सैनी ने बताया कि कामां कस्बा के दिल्ली दरवाजा निवासी बुद्धि लाल सैनी के पुराने मकान की हालत जर्जर है। मंगलवार रात्रि को मकान के पास बुद्धि लाल व अन्य लोग अलाव जलाकर ताप रहे थे।

अचानक मकान की पटिया भरभरा गिरने की आवाज के चलते अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि पट्टियां गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ बुद्धि लाल घर में अकेला है जो दिन भर मजदूरी करता है और रात्रि को उसी मकान में सोता है लेकिन सोमवार रात्रि को आंच पर तापने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया