Thursday , 23 July 2026
Breaking News

आउटरीच कैंप में 290 मरीज हुए लाभांवित

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया के द्वारा शहर की कच्ची बस्ती में निशुल्क आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 290 मरीजों ने लाभ उठाया। पब्लिक हेल्थ मैनेजर ने बताया कि कैंप में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डाॅ. शर्मा द्वारा 102 बच्चों की जांच की गई।

Outreach Camps Benefit 290 Patients

डाॅ. पल्लवी शर्मा ने 152 गर्भवती महिलाओं व अन्य की जांच व इलाज किया। इसके साथ ही डाॅ. चंद्रमोहन मीना ने बच्चों की जांच की व जिन्हें आवश्यक था उन्हें रैफर किया। साथ ही मरीजों का शुगर, बीपी की जांच भी की गई। कैंप में उपस्थित सभी मरीजों, गर्भवती माताओं को पोषण के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। हेल्थ मैनेजर द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्तनपान व शिशुओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्तनपान, धात्री माताओं को व गर्भवतियों को प्रसव के एक घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान करवाने, छ माह की आयु तक सिर्फ स्तनपान करवाने, छ माह के बाद स्तनपान सहित व पूरक आहार जारी रखने, उचित मात्रा में संतुलित आहार जैसे फल, दूध, अनाज, अंडे आदि लेने, बच्चों व गभवती माताओ का समय पर टीकाकरण करवाने, हाथ धोकर खाना खाने व खाना बनाने, दस्त होने पर ओआरएस व जिंक की गोली देने, प्रसव पूर्व जांच व किशोरों की स्वास्थ्य समस्याएं, शादी की सही उम्र आदि के बारे में जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !