जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित किलकारी हाॅस्पिटल के संस्थापक एवं भामाशाह डाॅ. सुधीर अग्रवाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के करीब 115 छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किये। संस्था प्रधान शिवचरण मीना ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच शाहिद अली, राजेश स्वर्णकार, विजय सिंह गुर्जर, मुकेश पाराशर, नूरदीन, रशीद, उपसरपंच माया देवी, इकराम, शब्बीर एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रभारी ओमप्रकाश मीना ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हरसीलाल जैन ने किया। इस अवसर पर स्कूल के कक्षा 8 के 66 बच्चों के जर्सी से वंचित रहने की जानकारी मिलने पर डाॅ. अग्रवाल ने उन्हे भी शीघ्र ही जर्सी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया