Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस के इंन्दिरा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल जैन ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी में जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने बताया कि बोम्बे के गोकुलदास तेजपात संस्कृत महाविद्यालय में 28 दिसम्बर 1885 को देश के विभिन्न प्रान्तों के राजनैतिक एवं सामाजिक विचारधारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। यह राजनैतिक एकता, एक संगठन में तब्दील हुई जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। इसके संस्थापक व महा सचिव एओ हयूम थे जो 1857 की गदर के वक्त इटावा के कलेक्टर थे।

 

 

138th foundation day of Congress celebrated in sawai madhopur

 

जिन्होने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और 1882 में पद से अवकाश लेकर कांग्रेस संगठन का गठन किया। कलकत्ता के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस पार्टी 138 साल पुरानी पार्टी है जिसका इतिहास आजादी के पूरे संघर्ष से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस एक जन आन्दोलन के रुप में उभरी और कांग्रेस के महान नेता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरु, सुभाषचन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाांधी आदि ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर देश को आजाद कराया व आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप टटवाल, ब्लॉक महासचिव संजय गौतम, पुरुषोतम जोलिया, जितेन्द्र जैन, प्यारेलाल शर्मा, रईस करमोदा, सईद अहमद, कमलेश गूर्जर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !