Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ऑल इंडिया मुशायरे का हुआ आयोजन, गीत गजलों से महक उठी महफिल

अंजुमन तरक्की ए उर्दू सवाई माधोपुर के तत्वाधान में दर्सगाह स्कूल शहर सवाई माधोपुर में एक ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें मकामी शायरों के साथ देश प्रदेश से चुनिंदा शायरों ने अपना कलाम पेश कर शदीद सर्द रात में भी श्रोताओं को दाद देने पर मजबूर कर दिया और खूब तालियां बटोरी। मुशायरे में आगरा उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ शायर अनवर अमान ने हर नजर बदहवास हे आजा शाम से दिल उदास ही आजाद गजल पेश कर महफिल के खूबसूरत माहोल में और चार चांद लगा दिए। वहीं बेहतेड़ से वरिष्ठ शायर सरफराज बज्मी ने घट गए पेड़ नीम के लेकिन तल्खिया बड़ गई घरानों में जिस्म में बड़ गई शकर बज्मी और कड़वाहट जबानों में पड़कर आज के माहौल की तर्जुमानी की।

 

All India Mushaira organized in sawai madhopur

 

इसी तरह अरविंद अजान ने सुनकर भी अनसुना किसे तू कर रहा हैं अब शायद तुझे आजान का मतलब नहीं पता, अय्यूब बिस्मिल ने पनाह मांगले दरिया भी फिर यकीं जानो अगर निचोड़ कर होंटो से तिश्नगी रख दु, रेहान फारूकी ने बस यही सोच के रेहान लरज जाता हूं गैर के दर पे ना झुक जाए कही सर मेरा, रईस जैदी ने जुल्म सहते ही रहे मुंह का बोले कुछ भी खूब उलझन हैं किस तरह गवारा हुआ, मजीद शफदर ने शमसो कमर का तारो का जिस से जहूर हैं नादान चाहते हे मिटा दे फलक वहीं, एजाज शिहाब ने मेरे सीने पे इस तरह मेरी जां वार करती हैं के सब कहते हैं उसके है या हे खरगोश के नाखून पड़ तालियों की गड़गड़ाहट को और रफ्तार दी। मुशायरे में काजी निसाररुल्ला निसार, इस्लामुल्ला, असलम खालिक, शाइक इकबाल खुस्तर, प्रो रियाज बूंदी, अमीर हुसैन अमीर, रफिक शियोपुरी, शरीफ पटेल, रजा शैदायी जैसे मशहूर शायरों ने भी अपना कलाम पेश कर खूब दाद हासिल की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !