Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कांग्रेस सरकार जनता के दुःख-दर्द भूलकर अपने युवराज को रिझाने में व्यस्त : आशा मीना

रणथंभौर नेशनल पार्क के आसपास बसे गांवों के किसानों को कृषि योजनाओं में विशेष रियायत दें सरकार

सर्द रातों में जंगली जानवरों से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रातों की नींद गंवाने वाले किसानों की समस्याओं से बेखबर सरकार व उसके जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने बताया कि कांग्रेस सरकार व जनप्रतिनिधि जनता के दुःख-दर्द को भूलकर कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी को रिझाने में व्यस्त है। क्षेत्र के किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से सर्द रातों में नींद का त्यागकर फसलों की सिंचाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पहले खाद का संकट और अब किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल रही है। किसानों के हितों की रक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश की कांग्र्रेस सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि नंबर बढ़ाने के लिए युवराज को रिझाने के लिए क्षेत्र की जनता को अपने हाल पर छोड़कर दिल्ली की सैर कर रहे है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए बताया कि युवराज को रिझाने के बजाय सरकार व उसके नुमाइंदे जनता को रिझाने में ध्यान दें, ताकि आने वाले चुनावों में जमानत जप्त होने से बच जाए।

 

Congress government is busy in wooing its crown prince by forgetting the sorrows of the people- Asha Meena

 

रणथंभौर क्षेत्र के किसानों को विशेष रियायत दें सरकार:- आशा मीना ने बताया कि रणथंभौर नेशनल पार्क के कारण सवाई माधोपुर में बड़ी औद्योगिक इकाईयों का अभाव है। ऐसे में यहां के किसानों की आजीविका खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है। लेकिन नेशनल पार्क के आसपास खेतों में खड़ी फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में किसानों की फसलों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। हालांकि किसान रात को जंगली जानवरों के हमले के भय के बीच खेत की रखवाली करते है। कई किसान खेत की रखवाली करते समय जंगली जानवरों के हमले में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। सरकार को चाहिए कि कृषि के क्षेत्र में तारबंदी के लिए यहां के किसानों को विशेष रियायत देें, ताकि स्थानीय किसानों को कुछ हद तक फायदा मिल सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !