Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

सम्मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल बनाने को लेकर जैन समुदाय ने सांसद का किया घेराव

ज्ञापन देकर नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग  

जैन समाज के पवित्र धार्मिक स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने से नाराज जैन समुदाय ने आज टोंक-सवाई माधोपुर क्षेत्र के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का जयपुर रोड़ स्थित वर्धमान हॉस्पिटल के पास घेराव किया। जैन समुदाय के विमल जैन गोधा की अगुवाई में सकल जैन समाज की ओर से सांसद को सम्मेद शिखर पर्वत को पर्यटन क्षेत्र संबंधी केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन को रद्द करवाने एवं धार्मिक तीर्थ घोषित करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित नरेंद्र जैन नृपत्या और मंगल चन्द जैन ने सांसद के समक्ष जैन समाज की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश में गिरिडीह जिले में स्थित सम्मेद शिखर पर्वत जैन समाज का सबसे पवित्र और धार्मिक स्थल है। इस पवित्र पर्वत से जैन धर्म के 20 तीर्थंकर एवं करोड़ों मुनियों ने तपस्या करके मोक्ष की प्राप्ति की। इस पर्वत का कण-कण बहुत ही पावन है। पूरे विश्व का जैन समुदाय नंगे पैर, बिना कुछ खाए पिए भक्ति भाव के साथ में इस पर्वत की एवं पर्वत पर स्थित सभी जीनालय हो कि वंदना कर अपने जीवन को धन्य मानता है।

 

Jain community gheraoed MP Sukhbir singh Jaunapuria to make Sammed Shikhar ji a pilgrimage site

 

इस अवसर पर जिनेन्द्र जैन का कहना था कि पर्यटन स्थल बनने के बाद इस पर्वत पर होटल, बीयर बार खुल जाएंगे ,मांस मदिरा की दुकानें खुलेगी ,अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिससे इस पर्वत की पवित्रता भंग हो जाएगी। जैन समाज ने जौनपुरिया से कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के समक्ष एवं उचित स्तर पर उठाकर समस्या का समाधान करवाएं। सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने जैन समाज को विश्वास दिलाया है कि वह इस मुद्दे को जल्दी से जल्दी केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं उचित स्तर पर उठाकर इसके समाधान के लिए चर्चा करेंगे।

 

सांसद ने यह भी भरोसा दिलाया कि जैनियों के पवित्र स्थल को पर्यटन स्थल बनाना बहुत ही गलत निर्णय है भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस अवसर पर सकल जैन समाज के भगवान सहाय, हेमंत जैन, धर्मेश जैन, मोहन लाल जैन, सुरेश चन्द जैन, प्रेमचंद जैन, नीलेश जैन, ज्ञानेन्द्र जैन, प्रवीण गंगवाल, अभिनंदन जैन, राजेश गंगवाल, महेश जैन, अजीत जैन, विकास जैन, पंकज पांड्या, केके जैन आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !