Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बनी कांग्रेस सरकार : आशा मीना

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वाहन रैली निकालकर जताया विरोध

 

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने आज शनिवार को वाहन रैली निकालकर विरोध जताया। रणथंभौर रोड़ शगुन फार्म से रवाना हुई वाहन रैली बजरिया में अंबेडकर सर्किल के पास पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के यहां पहुंचने पर आशा मीना व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल पर आयोजित जन आक्रोश महासभा में भाग लिया। इस दौरान महासभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक तरफ तो जीरो टोलरेंस की बात करती है वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को संरक्षण दे रही है।

 

Congress government has become the protector of the corrupt - Asha Meena

 

करीब दो माह पहले सरकारी आवास में रिश्वत लेते हुए एसीबी के हाथों ट्रैप हुए सवाई माधोपुर नगर परिषद के सभापति को बर्खास्त करने के बजाय फिर से कुर्सी पर बैठा दिया। सुशासन की बात करने वाली कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मामले में दोहरी नीति अपना रही है। यही कारण है कि दो दिन पहले भ्रष्टाचारियों के बचाव में जारी किया गया आदेश भाजपा के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी है, आए दिन गैंगवार, गोलीकांड, बलात्कार, हत्या, लूटपाट आदि की घटनाएं चर्म सीमा पर पहुंच गई है।

 

Asha Meena

 

सरकार के मुखिया कुर्सी के चक्कर में दिल्ली की भाग दौड में लगे हुए है। उन्हें प्रदेश की जनता की सुरक्षा व विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं रहा। इससे पूर्व मीना ने सवाई माधोपुर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व पूर्व मंत्री प्रभू लाल सैनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !