Thursday , 23 April 2026
Breaking News

निर्देशों की पालना न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य सत्यनारायण भूमल्या की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सत्यनारायण भूमल्या द्वारा स्वायत्त शासन विभाग निदेशालय जयपुर में 9 नवम्बर, 2022 को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

 

 

Sawai Madhopur News Action will be taken against the officers who do not follow the instructions

 

 

 

उन्होंने वर्तमान में मैला ढोने वाले स्वच्छकारों का सर्वे करवाने, वाल्मिकी समाज के अतिरिक्त अन्य जाति के सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों के बंगलों से हटाकर उन्हें पुनः उनके मूल पदों पर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई श्रमिकों की ठेकेदारी प्रथा के कारण श्रमिकों के शारीरिक व मानसिक शोषण से निजात दिलाने, श्रमिकों को श्रम का उचित पारिश्रमिक दिलवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगरीय निकायों में आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार सफाई कर्मचारियों की अत्याधिक कमी को देखते हुए शीघ्र ही संविदा व अन्य माध्यम से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी प्रदान किए। सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृति पर ग्रेच्युटी अवकाश वेतन, प्रावधायी निधि व अन्य प्रकार के भुगतान तय समय सीमा के भीतर करवाने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सफाई हेतु आधुनिक मशीने, सफाई ग्लव्स सहित अन्य आवश्यक सफाई उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि दो माह पश्चात पुनः बैठक आयोजित कर इस बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना की समीक्षा की जाएगी। निर्देशों की पालना नहीं करने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मककार्रवाई करने के निर्देश भी उन्होंने प्रदान किए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !