जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने मन्दिर की दिवार फांदकर मन्दिर में प्रवेश किया। इसके बाद मुख्य मन्दिर के गेट का ताला तोड़कर बालाजी के ऊपर लगा करीब एक किलो से ज्यादा वजनी चांदी का छत्र एवं दानपात्र को चोरी कर ले गये जिसमें भी करीब 50 हजार रूपए की राशि थी।

सुबह चोरी का पता लगने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले में जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पंचमुखी हनुमान मन्दिर में चोरी की घटना हो चुकी है। साथ ही इन दिनों जिला मुख्यालय पर बजरिया, शहर सहित सभी क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया