जिले में 22 एवं 23 जनवरी को जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक विनोद जैन ने बताया कि जिला स्तरीय गांधी प्रशिक्षण शिविर के तहत 22 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रातः 10 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर से गुलाब बाग तक अहिंसा मार्च का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक जिला खेल मैदान सवाई माधोपुर में आगन्तुकों का पंजीयन किया जाएगा। वहीं प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उद्घाटन सत्र का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से सांय 6 बजे तक गांधी दर्शन पर आधारित व्याख्यान का आयोजन होगा।
सांय 6 बजे से सांय 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 23 जनवरी, को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक गुलाब बाग में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक जिला खेल मैदान सवाई माधोपुर में आगन्तुकों का पंजीयन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे से 11ः45 बजे तक हार्टफुलनेस मेडिटेशन होगा। प्रातः 11ः45 बजे से सांय 4 बजे तक गांधी दर्शन पर आधारित व्याख्याना होगा। वहीं सांय 4 बजे से सांय 5 बजे समापन सत्र का आयोजन किया जाएगा।