जिला मुख्यालय स्थित गीता देवी अग्रवाल राबाउमावि आदर्श नगर ‘अ’ सवाई माधोपुर में विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय के बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराए।

विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद कुमारी भौड़ ने बताया कि विद्यालय स्टाफ के सहयोग से विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के 125 छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा की उपस्थिति में यूनिफार्म के कलर में सलेटी रंग के स्वेटर वितरित किये गये। बैरवा ने विद्यालय स्टाफ के कार्य को सराहनीय बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया