अर्बन पीएचसी उदेई मोड़ पर विनोद कुमार शर्मा अर्बन डीपीएम द्वारा समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, एमआर टीकाकरण, रूटीन टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पश्चात प्रसूता व नवजात शिशुओं के फॉलो अप, मां कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, शक्ति दिवस, पूर्ण टीकाकरण वह बजट से संबंधित चर्चा की गई।

इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ मैनेजर भंवर सिंह राजपूत, एसीडीईओ विकास कुमार गुप्ता, हिंगोटिया यूपीएचसी से पब्लिक हेल्थ मैनेजर नजमा बानो वह एसीडीईओ सौरव अग्रवाल उपस्थित रहे। अर्बन डीपीएम शर्मा द्वारा सभी कार्यक्रमों को लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिए गये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया