दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल सवाई माधोपुर के छात्र अद्वेत जैमिनी ने सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में अण्डर 18 में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया। सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर दशहरा मैदान में एक फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल, जिला प्रभारी सचिव समित शर्मा, जिला कलेक्टर सुरेश ओला एवं एसपी सुनील विश्नोई थे।

बालक ने भगवान शिव का बालरूप धारण कर करपूर गौरम श्लोक का उच्चारण कर उपस्थित सभी दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बालक को अपनी गोद में लेकर फोटो ली व उसे आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता में भाग अण्डर 18 में लगभग 20 प्रतिभागी ने भाग लिया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया