Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महिला ने समझी महिला की पीड़ा, 5 दिन बाद हुई कार्यवाही

पिछले 5 दिन से कामां क्षेत्र का कैथवाड़ा अस्पताल चर्चाओं में चल रहा था लेकिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मामले में कोई कार्यवाही नहीं करने को लेकर पहाड़ी एसडीएम सुनीता यादव ने प्रसूता के दर्द को समझते हुए ब्लाक सीएमएचओ मयंक शर्मा को तलब कर तथ्यात्मक रिपोर्ट लेने के बाद मामले में भरतपुर कलेक्टर को कार्यवाही के लिए तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रेषित की गई तथा शनिवार को मंत्री जाहिदा खान के संज्ञान में मामला आने के बाद सीएमएचओ भरतपुर को तुरंत प्रभाव से मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

जिसके बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया और लापरवाह नर्स के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई गई। जानकारी के अनुसार गत मंगलवार को कैथवाड़ा के राजकीय अस्पताल में दर्द से कराहती रही प्रसूता अस्पताल गेट पर लगा रहा ताला मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ब्लॉक सीएमएचओ मयंक शर्मा से तथ्यात्मक रिपोर्ट लेने के बाद नोटिस देकर मामले में इतिश्री कर ली।

 

The woman understood the pain of the woman, action was taken after 5 days in bharatpur

 

जिसके बाद गत शुक्रवार को पहाड़ी एसडीएम सुनीता यादव ने महिला के दर्द को समझते हुए ब्लाक सीएमएचओ नगर को तलब कर मामले में जानकारी जुटाई गई। शनिवार को शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के संज्ञान में मामला आते ही तुरंत प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नियम अनुसार मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मामले में लीपापोती कर रहे सीएमएचओ भरतपुर ने आदेश जारी कर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कामां को मामले की जांच कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ जांच लंबित रहने एवं जांच प्रभावित ना हो इसलिए माया देवी प्रसविका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैथवाड़ा खंड नगर का हटाते हुए मुख्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कामां लगाया गया है।

 

प्रसूता के दर्द को आखिरकार महिलाओं ने ही समझा पहाड़ी एसडीएम सुनीता यादव भी एक महिला हैं जिन्होंने दर्द को समझते हुए ब्लॉक सीएमएचओ को तलब कर जानकारी जुटाई वहीं शनिवार को मंत्री जाहिदा खान के संज्ञान में मामला आते ही चिकित्सा विभाग भी हरकत में आ गया और तुरंत प्रभाव से मामले में सीएमएचओ द्वारा 5 दिन बाद नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !