स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सुरवाल में आज बुधवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने बताया कि शिक्षकों ने बालकों को मताधिकार संबंधी जानकारी दी।

बालकों को मतदान आयु एवं कर्तव्य के बारे में बताया और जिन बालकों की आयु 18 वर्ष हो गई है। उन्हें मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान चंद्र प्रकाश वर्मा, बबलू मीणा, सैयद अहमद जैदी, ओम प्रकाश मीणा, मसरूफ अहमद, दिलखुश मीना, पीयूष गोयल एवं राममूर्ति राम आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया