जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रणथम्भौर अभ्यारण्य से सटे ग्राम कुतलपुरा मालियान में एक बार फिर खेतों में अजगर मिलने से लोगों में भय व्याप्त हो गया।

किड्स फोर टाईगर के गोवर्धन मीना ने बताया कि गांव के गंगाविशन सैनी के खेत में बाजरे की फसल की कटाई करते हुई महिलाओं को खेत में अजगर दिखाई दिया जिससे वे भयभीत हो गई। खेत में अजगर दिखाई देने की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर सिंह, बालकिशन सैनी, जसकरण मीणा ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। इस दौरान अजगर देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया