Sunday , 8 March 2026
Breaking News

करमोदा से चोरी हुए डंपर सहित दो आरोपी गिरफ्तार 

मानटाउन थाना पुलिस ने गत 18 जनवरी की रात करमोदा केशव पेट्रोल पंप से चोरी हुआ डंपर को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अल्ताब खान उर्फ राहुल और कुलजीत को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, हिमांशु शर्मा एसएसपी सवाई माधोपुर, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन व थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम व चोरों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है।

 

Two accused including dumper stolen from Karmoda arrested in sawai madhopur

 

इसके तहत मानटाउन थाने में दर्ज मुकदमा नम्बर 24/2023 धारा 379 आईपीसी में डम्पर चोरी के मामले में आरोपी अल्ताब खान उर्फ राहुल पुत्र हारून मेव निवासी धोज थाना धोज जिला फरीदाबाद और कुलजीत पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी 112 उदयविहार, चन्द्रबिहार थाना निहाल विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर मामले में चोरी किये डम्पर के खुले हुए पार्ट्स, इंजन, चेसिस व अन्य सामान बरामद किये गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने जिले के करमोदा से डम्पर चोरी कर नई दिल्ली में बेच दिया था। पुलिस द्वारा डम्पर के अन्य पार्टस व सहयोगियों के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार के अलावा हैड कांस्टेबल प्रेमचन्द एवं कांस्टेबल हम्मीर, कांस्टेबल विजय, कांस्टेबल भूपेन्द्र, कांस्टेबल सुमेर एवं कांस्टेबल विष्णुप्रताप आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !