Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मुख्य कार्यकरी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना द्वारा पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बिंजारी, आदलवाड़ा कलां, भेड़ोला में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत आवास निर्माण, स्वछ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सामुदायिक शौचालय, तरल कचरा प्रबंधन के सोक पिट, नालियां निर्माण, विधायक योजना के निर्माण कार्य, सांसद योजना के निर्माण कार्य, नरेगा योजना के निर्माण कार्य व मस्टरोल मानव दिवस प्रगति, अमृत सरोवर, FFC, SFC योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के विरुद्ध निर्माण कार्यों की प्रगति व निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए।

 

 

Sawai Madhopur Zila Parishad CEO Abhishek Khanna inspected various construction works

 

 

 

इसके पश्चात पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारी, टेक्निकल स्टाफ व ब्लॉक स्टाफ के साथ समस्त योजनाओं की प्रगति पर ग्राम पंचायत वाइज समीक्षा की गई। आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों द्वारा राशि लेने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है उनके विरुद्ध FIR दर्ज करने के निर्देश दिए, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत RRC निर्माण, सामुदायिक निर्माण, मैजिक/सोक पिट के निर्माण उपरांत भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

लाइट हाउस एक अभिनव पहल के तहत धार्मिक स्थान को साफ स्वच्छ बनाये जाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मंदिर ट्रस्ट, ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्टाफ के साथ चर्चा की गई और आगामी 10 दिन उपरांत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। जिसमे मंदिर ट्रस्ट को मंदिर परिक्षेत्र में सभी दुकानों के आगे कचरा पात्र, कचरा वाहन से कचरा एकत्रीकरण कर RRC तक पहुंचाए जाने हेतु चर्चा की गई। ग्राम पंचायत में जहां गंदगी ज्यादा है, आम नागरिकों द्वारा कचरा बाहर फेका जाता है वहाँ पर पक्के सामुदायिक कचरे पात्र बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !