जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज बुधवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की पुखराज पुत्र कन्हैयालाल निवासी हथडोली थाना बौंली, मनोज कुमार मीना पुत्र रमेश चन्द मीना निवासी कुण्डाल थाना मण्डावरी जिला दौसा, विनोद शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी बस्सी मोहल्ला खण्डार, गोविन्द शर्मा पिता हंसराज शर्मा निवासी बस्सी मोहल्ला खण्डार जिला सवाई माधोपुर, नरेन्द्र पुत्र बिरजू निवासी कलोद खुर्द थाना सदर झुन्झनू, कैलाश पुत्र मक्खन निवासी वार्ड नं. 10 बिलांदरपुर थाना शाहपुरा जिला जयपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी रामसिंह जाट पुत्र मूलचन्द, महावीर उर्फ गोलू पुत्र दीनबन्धु, मूलचन्द पुत्र देवीलाल, मुरारी लाल पुत्र देवीसिंह समस्त निवासीयान ग्राम मोरोज थाना बहरावण्डा कलां, विष्णु पुत्र रामप्रसाद मीना निवासी गालद कंला बौंली, सलीम पुत्र लल्लु खां निवासी पीपलवाड़ा बौलीं, सीताराम पुत्र किशनलाल निवासी बाजौली थाना बहरावण्डा कलां, बलराम उर्फ बल्ली पुत्र सामलियाराम निवासी बाजौली थाना बहरावण्डा कलां, शंभूदयाल पुत्र बजरंग लाल जांगिड़ निवासी ईटावा थाना चौथ का बरवाड़ा हाल प्लाट नं.17/18 वाटिका नगर 5 थाना सदर सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया